सोनम वांगचुक ने सरकार को दिया अल्टीमेटम।
कहा-20 जुलाई के बाद करेंगे संसद की ओर मार्च।
संवाददाताःअमन पाल
वाराणसीः आंदोलनों का कुरूक्षेत्र कहे जाने वाले नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के हित में कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्र नेता अभिजीत दीपके और अन्य छात्र संगठनों द्वारा बेराजगारी,पेपर लीक और एन॰टी॰ए॰ की कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है,प्रदर्शनकारियों की माँग है,कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता और प्रमुख शिक्षाविद् सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं,समर्थकों का मानना है, कि वांगचुक एक अनुभवी आंदोलनकारी हैं,सोनम वांगचुक के पिता, सोनम वांग्याल, ने वर्ष 1984 में लद्दाख को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 5 दिनों तक आमरण अनशन किया था, उस समय आंदोलन का दबाव इतना बढ़ा ,कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खुद लेह पहुंची थीं और उन्होंने वांग्याल को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया था।
कई लोग इनकी आलोचना करते हुए लिख रहे हैं कि इनके पिता जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आरोप है कि इन्होंने किसी वीडियों में एक कथित आपत्तिजनक बयान दिया है,जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं,कि वह चीन से आने वाले मिलिटेंट्स को आश्रय देंगे। इस बयान पर यूजर्स तीखी आलोचना करते हुए विभिन्न प्लेटफार्माें पर इनकी जमकर ट्रालिंग कर रहे हैं।
सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को सख्त हिदायत दी है,कि वह श्री वांगचुक के स्वास्थय का जायजा लें, इसी क्रम में प्रतिष्ठित विदेशी समाचार पत्रों जैसे-रायटर्स,अलजजीरा,न्यूयार्क टाइम्स,द वायर,द प्रिंट,मिंट आदि ने उनको अपने पत्रों में विशिष्ट जगह दी है। उसी प्रकार देश-विदेश के तमाम प्रख्यात बुद्धिजीवी,पत्रकार,वकील,राजनेता,अभिनेता इत्यादि लोगों श्री वांगचुक के अनशन का सरकार द्वारा तुड़वाये जाने का आग्रह किया है।
आंदोलन के समर्थन में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल,राज्यसभा सांसद संजय सिंह,किसान नेता राकेश टिकैत आदि और सपा सहित विभिन्न दलों के नेता और मुखिया इनके समर्थन में पहुंच चुके हैं। ध्यातव्य है,कि श्री वांगचुक 20 जुलाई तक सरकार के संज्ञान का इंतजार करेंगे अन्यथा सीजेपी द्वारा प्रायोजित संसद तक के मार्च में सम्मिलित होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें