सिद्धांत-त्रयी
प्रथम प्रकरण
ओवरथिंकिंग
ओवरथिंकिंग कोई विशिष्ट समस्या नहीं है, विश्वास मानिए यह धनाढय लोगों द्वारा उत्पन्न की गई किंमकर्तव्यविमूढ़ता का अतिरेक है। यह लोगों के मानस में उत्पन्न विविध दुष्कर्मों, प्रारब्धों का सकल परिणाम है,जो अवसाद के रूप में हमारे भीतर हमें कचोटता रहता है,फिर हम अपने हर किये गये कर्मों पर पछताते हैं या सोचते हैं-कि ऐसा करूँगा तो ऐसा होगा, वैसा करूँगा तो वैसा होगा, अरे! भाईजान, कभी इतना भी सोचिये कि आपने जो किया है , भोगना तो आपको ही पड़ेगा न, मनुष्य अपने जीवन में जीतना भी भौतिक दुख प्राप्त करता है, जिसे उपनिषदों में आधिभौतिक दुख कहा गया है, वह उसके द्वारा किये गये कर्म का ही परिणाम है,इसलिए चिंता इस बात की नहीं कि हमने क्या किया क्या करना चाहिए और क्या करेंगे अपितु इस बात होनी चाहिए कि हम कर रहे हैं, इस पर विचार होना चाहिए।
द्वितीय प्रकरण
भारत के मनीषी
मैं अमुक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार का लड़का हूँ, जिसको इस देश की चिंता है,रोजगार की चिंता है, खेत की चिंता है खलिहान की चिंता है मगर चिंता एक बात की नहीं है कि मैं एक सामान्य नागरिक होने के नाते अपने अधिकारों से कितना भिज्ञ हूँ कदाचिद यही कारण है कि मेरी तरह लाखों युवा प्रतिस्पर्धा और सुखद रोजगार प्राप्त करने हेतु पूरा जीवन संघर्ष के लिए न्योैछावर कर दे रहें हैं...
लेकिन ये बात जो हमें नेताओं कानूनविदों और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीखना ये चाहिए, कि भारत के नागरिक को केंद्र में रख कर उसके अधिकारों की लड़ाई और संरक्षण की गारण्टी प्रदान कराने के लिए वें करोड़ों की मलाई काट रहें है, सम्भवतः मैं गलत हो सकता हूँ कि मैंने मलाई काटने का प्रकरण ही क्यों उद्धृत किया लेकिन यकिन मानिए ये मलाई बहुत कसाईनुमा होती है देश के राजनेता सोशलिस्ट और वामपंथी एक दूसरे को परस्पर कर्ता कारण बनाते हुए दशकों से राजनीति की रोटियाँ और गोटियाँ सेंक रहे हैं, आम जनता को बस यही बता रहें है कि देश में लोकतंत्र है कुछ अधिमानी योग्यता सम्पन्न विद्वान हैं जो देश के समग्र विकास के लिए अलग अलग पेशे में काम कर रहें हैं मगर ये मिथयापूर्ण विश्वास है, देश में मूर्खों,पतितों,निर्लज्जों,जाहिलों,व्यभिचारियों,गुंडों,गुरैजों,बदतर बलात्कारियों का शासन नहीं अपितु इन सभी सम्भावित उपाधियों के न्यूनतमांक में विराजित आदर्श के तुल्य है।
तृतीय प्रकरण
गुमराम अली
राजनीति के शील बट्टे पर पीसने वाले मिर्चे व धनिये का नाम अली और राम है,यह सुनकर विद्वानों के उभय कर्णों पर हलचल उत्पन्न हो सकती है, हो भी क्यों न, आखिर, विषय ही इतना संवेदनशील परंतु रोचक है कि कब्र में गडे मुर्दे भी उठकर मुझसे सवाल करने आ जाएंगे कि अमन ये तूने क्या वमन किया है ? तो मेरा केवल एक ही प्रत्युत्तर होगा कि वही कि जिसमें तुमने अपने जीवन का बहुमूल्य समय नष्ट कर दिया, ये केवल उन्हीं विकृत साम्प्रदायिक सह धार्मिक भावनाओं का उत्कीर्ण स्वरूप है, जो क्षणभंगुरता के इस नश्वर जगत में प्रतीतिमान हो रहा है ,इसके उद्भव का कारण लम्बे अर्शे से चले आ रहे हिंदू मुसलमान के मध्य समानांतर वैचारिक प्रतिद्वंदितारूपी गर्मा गर्मी का है,जिसका वृहतीकरण कुछ राजनीतिक नेताओं और धार्मिक संगठनों ने अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए किया, ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़िया जात-पात, छूआ-छूत , आर्थिक असमानता के कुचक्र से बाहर निकलने को ही विकास समझ बैठें, एवं वास्तविक वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित आर्ष ज्ञान को प्राप्त करने में असफल हो जाएँ तथा वर्ग विशेष का दोहन और दमन करते रह सकें। इतना ही नहीं ,यह इंसान और इंसान के भीतर का भेद कालविशेष में रचित भ्रष्ट ग्रंथों और मूल ग्रंथ की टीकाओं ने की,खैर अब बात चली है कि सब्जी में धनिये और हरे मिर्चे का वैचारिक एकीकरण हो रहा है लेकिन मुझे यह समझ नहीं आती, कि आखिर धनिये और मिर्चे कि क्या असहमति रही होगी कि उनमें सहमति बन रही! परंतु दशकों बीत जानें के बाद ? क्या ये अब वो वाली बात नहीं लगती कि किसी बिछड़े आशिक ने जब अपनी प्रेमिका को दशकों बाद देखा हो तो उसके प्राण क्षण भर के लिए रूककर उसकी प्रतीक्षा कर रहें हो कि अब उसकी प्रेमिका पुनर्मिलन के उपरांत प्रथम वाक्य क्या बोलेगी, तत्क्षण वह देखता है कि उसकी प्रेमिका उसके समक्ष खड़ी है, अब उसकी आंखों के नीचें गोलाकार काले धब्बे बन गए हैं मानो वो कह रहें हो कि अब देर हो चली है रहेंगे तो मिलेंगे किसी अगले जनम में, उसी निश्चल मुस्कान आभा और प्रकृति की प्रभा से युक्त होकर तुम्हारे हृदय की धड़कने बढ़ा दिया करूंगी। उसी समय महिला का बालक आता है और वह महिला अपने बालक को सामने खड़े व्यक्ति का परिचय कराते हुए कहती है- देखो बेटा ये कौन ? बोलो मामा , बेटा बोलो देखो कौन ? बच्चे का उत्तर आता है मामा। बच्चे के स्नेहिल भावपूरित निश्चल शब्द सुनकर उस प्रेमी के भीतर दया करूणा ममता आदि तीनों तत्व एक साथ झंकृत हो उठते हैं और वह उस बच्चे को उठाकर गले लगा लेता है, यह संदर्भ आज के हिंदू मुसलमान भाईचारे का भी प्रासंगिक उदाहरण क्यों नहीं होे सकता है, जिस बबूलरूपी कटीले वैचारिक वृक्ष का रोपड़ कुछ दशकों या सदियों पहले कुछ कलुषित मानसिकता और उच्च बौद्धिकता के मनचले सिरफिरों ने कर दी थी। उपर्युक्त आख्यान में प्रेमी धनिये का, प्रेमिका मिर्चे का और उसका बालक उस नरमपंथी सहिष्णुता और स्वीकार्यता का प्रतीक है जिसे वह व्यक्ति विपल भर भी देरी किये गले लगा लेता है, वस्तुतः यह एक स्वीकारात्मक अभिवृत्ति का प्रकारभेद है, सदृश जो वर्षों के बाद मिलते हैं, संभव है कि उनके अभ्यंतर वैविध्य ऊपापोह भी चल रहें हों, परंतु जब उनका मिलन होता है तो द्वंद के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं और प्रेम की जीत हो जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें